Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान

हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान

Share:

रोहड़ू (बशनाट): हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रोहड़ू उपमंडल के तहत नावर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया है। दरोटी गांव के पास हुए इस हादसे में मां-बेटे सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक अन्य नेपाली मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह दरोटी गांव निवासी कुशल (27 ) पुत्र प्रमोद अपनी मां कल्पना देवी (47 ) और कुछ नेपाली मजदूरों को वाहन में बैठाकर घास काटने के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान गुजांदली और दरोटी के बीच पानू नामक स्थान पर उनका वाहन अचानक हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि वाहन में सवार कुशल, उसकी मां और तीन नेपाली महिला मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जान गंवाने वाली तीन अन्य महिलाओं की शिनाख्त निर्मला पत्नी पवन, मीना पत्नी प्रेम और रोशनी पुत्री प्रेम के तौर पर हुई है। इस हादसे में एक नेपाली मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में शिमला रैफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टिक्कर की तहसीलदार प्रियांजली और नायब तहसीलदार मेहर सिंह फिष्टा ने हादसे की पुष्टि की है। राजस्व अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 15-15 हजार रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की आगामी जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना से दरोटी गांव और आसपास के पूरे नावर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि मृतक कुशल अपनी स्थानीय पंचायत का वार्ड सदस्य था। एक युवा जनप्रतिनिधि और उसकी मां सहित 5 लोगों की एक साथ हुई मौत से पूरा गांव सदमे में है।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जताया गहरा शोक
प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने टिक्कर नावर के दरोटी गांव के समीप हुए इस हृदयविदारक सड़क हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने हादसे में मां-बेटे सहित पांच लोगों की मौत पर शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके साथ ही, शिक्षा मंत्री ने स्थानीय प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत प्रदान करने और घायल व्यक्ति को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *