अर्की
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट को नया प्रधानाचार्य मिल गया है। नवनियुक्त प्रधानाचार्य राजकुमार गौतम ने विद्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत घनागुघाट की प्रधान आशा ठाकुर एवं उपप्रधान हरीश कुमार ने उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पंचायत प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि राजकुमार गौतम के अनुभव, कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को और बेहतर दिशा मिलेगी तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।






