Latest News
एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर सम्पन्न राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा की बैठक आयोजित CBSE कुनिहार के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूल खेलों में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन की टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान, विद्यालय में खुशी की लहर कचरे से कमाल! प्राकृतिक संसाधनों से बच्चों ने रची अनोखी कलाकृतियाँ, ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी में दिखा हुनर और पर्यावरण प्रेम अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन से कुनिहार में शोक की लहर, हर आंख हुई नम अंडर-14 राज्य स्तरीय बॉयज़ शतरंज प्रतियोगिता में ओजस ने जीता कांस्य पदक
Home » Uncategorized » अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन से कुनिहार में शोक की लहर, हर आंख हुई नम

अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन से कुनिहार में शोक की लहर, हर आंख हुई नम

Share:

कुनिहार। श्री रामलीला जनकल्याण समिति के एंकर अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन का समाचार मिलते ही कुनिहार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार सुबह जैसे ही उनके निधन की खबर क्षेत्रवासियों तक पहुंची, हर कोई स्तब्ध रह गया। उनके असमय चले जाने से कुनिहार क्षेत्र में गम का माहौल है।

अरुण आनंद शर्मा शिमला स्थित आईजीएमसी में कार्यरत थे। वे अपने मधुर स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और मिलनसार व्यवहार के लिए सभी के बीच लोकप्रिय थे। सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में भी उनकी विशेष रुचि रहती थी। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर उन्होंने कुनिहार में भागवत कथा का वाचन कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया था।

श्री रामलीला जनकल्याण समिति से उनका विशेष जुड़ाव रहा। समिति के कार्यक्रमों में एंकर के रूप में वे अपनी प्रभावशाली वाणी और मधुर अंदाज से सभी का दिल जीत लेते थे।

उनके आकस्मिक निधन से श्री रामलीला जनकल्याण समिति सहित समस्त कुनिहारवासियों को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनका मिलनसार स्वभाव और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में योगदान क्षेत्रवासियों को हमेशा याद रहेगा।

अरुण आनंद शर्मा के निधन से कुनिहार का हर शख्स गमगीन है। क्षेत्रवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *