दाड़लाघाट। शिव मंदिर दाड़लाघाट में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज शर्मा एवं सोलन जिला अध्यक्ष जयदेव सिंह ठाकुर ने की। बैठक में यूजीसी सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से अर्की मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। नई कार्यकारिणी में खेमराज ठाकुर को अध्यक्ष,
जगदीश ठाकुर को उपाध्यक्ष, अनंत राम ठाकुर को कोषाध्यक्ष, प्रदीप ठाकुर को सचिव एवं मीडिया प्रभारी, राजेंद्र ठाकुर को उपाध्यक्ष, मुकेश शुक्ला एवं कृष्ण ठाकुर को सलाहकार, बलदेव ठाकुर को महामंत्री, बलदेव ठाकुर को मंडल उपाध्यक्ष, नरेंद्र ठाकुर को सचिव एवं मीडिया प्रभारी, चमन शर्मा को महासचिव तथा मोहन ठाकुर को सहसचिव एवं संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी गतिविधियों तथा विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक मुद्दों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।






