अर्की
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के एन एसएस स्वयंसेवक अमित शर्मा ने पांच दिवसीय युवा नेतृत्व शिविर में भाग लिया ।शिविर 30 अक्टूबर 2026 से 3 नवंबर 2026 तक पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी अर्की में आयोजित किया गया। इस शिविर में स्वयंसेवकों को नेतृत्व क्षमता अनुशासन
सामाजिक सेवा तथा राष्ट्र निर्माण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला। इस शिविर में अमित शर्मा का चयन पीआरडी के लिए हुआ जो कि विद्यालय के लिए बहुत गर्व की बात है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी नेअमित शर्मा को हार्दिक बधाई दी तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि अमित शर्मा की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है






