Home » Uncategorized » पंचायत प्रधान की 26 वर्षीय पत्नी की संदिग्ध मौत।

पंचायत प्रधान की 26 वर्षीय पत्नी की संदिग्ध मौत।

Share:

ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर पंचायत प्रधान की 26 वर्षीय पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, महिला की मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच तीखा विवाद छिड़ गया। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के ज्वालामुखी क्षेत्र के साथ लगती खोला पंचायत का है। मृतका की पहचान निकिता (26 वर्षीय) के रूप में हुई है, जिनका विवाह करीब दो साल पहले खोला पंचायत के प्रधान कपिल देव से हुआ था। बताया जा रहा है कि दो नवंबर को निकिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच तीखा विवाद छिड़ गया। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। दूसरी ओर, ससुराल पक्ष का कहना है कि निकिता बीते कुछ समय से बीमारी से ग्रस्त थी। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के कारण करीब तीन से चार घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

2 मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर माहौल शांत कराया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि निकिता अपने पीछे दो मासूम बेटियां छोड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *