अर्की
अर्की उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर के दो विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तरीय बास्केटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। गत दिनों बिलासपुर में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इन दोनों विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने बताया कि ये दोनों विद्यार्थी यतीश कुमार और प्रिंस डुमैहर विद्यालय में नवी कक्षा में पढ़ते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन के लिए शारीरिक शिक्षा अध्यापक नागेश कुमार एवं डीपीई राजकुमार सहित पूरे विद्यालय परिवार एवं
अभिभावकों को बधाई दी है। नागेश कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इस विद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने जिला का प्रतिनिधित्व किया। सभी विद्यार्थियों ने शानदार खेल दिखाया जिनमें से इन दो विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।






