Home » Uncategorized » राजकीय प्राथमिक पाठशाला काकड़ा में किया गया रंगोत्सव का आयोजन

राजकीय प्राथमिक पाठशाला काकड़ा में किया गया रंगोत्सव का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट। दीपावली के उपलक्ष्य में राजकीय प्राथमिक पाठशाला काकड़ा में रंगोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं और टीएलएम का प्रदर्शन किया, जिसकी सभी ने सराहना की। इस दौरान आयोजित स्पून रेस में बच्चों में ओम शर्मा, कुर्सी दौड़ में गुंजन बैशाली और थ्रोइंग बॉल में भव्या प्रथम रहे। समुदाय की स्पून रेस में दीपा शर्मा और प्रदीप तथा कुर्सी दौड़ में लीला शर्मा और जयदेव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में गुंजन शर्मा विजेता रहीं।पाठशाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष दीपा शर्मा ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। उपाध्यक्ष अर्चना, वार्ड सदस्य मंजू शर्मा और मुख्य अध्यापक श्याम लाल गौतम ने भी अपने विचार रखे। शिक्षक सुभाष ठाकुर ने कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए समुदाय का आभार जताया। इस अवसर पर अनुराधा, सीमा देवी, ताराचंद, प्रदीप शर्मा, रमा शर्मा और चंपा देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *