Home » Uncategorized » धुंदन विद्यालय की एनएसएस स्वयंसेविका कु. हर्षिता भगत ने राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर में भाग लेकर विद्यालय का नाम किया रोशन

धुंदन विद्यालय की एनएसएस स्वयंसेविका कु. हर्षिता भगत ने राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर में भाग लेकर विद्यालय का नाम किया रोशन

Share:

दाड़लाघाट। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन की होनहार एनएसएस स्वयंसेविका कु. हर्षिता भगत ने राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी प्री-आरडी (पूर्व गणतंत्र दिवस) शिविर के लिए हुआ है। हर्षिता की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का परिणाम बताया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम रतन बंगा तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू और सुरेंद्र कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि हर्षिता आगामी शिविर में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और जिला सोलन का नाम रोशन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *