Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा, 2 ट्रक फंसे, एक में लगी आग,पटियाला-संगरूर NH पर हुआ हादसा…. पालमपुर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अर्की के पदाधिकारियों ने लिया भाग बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन। कुनिहार में एसएमसी की बैठक आयोजित, स्कूल की गतिविधियों और वार्षिक समारोह को लेकर हुई चर्चा दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में भाग लेने वाले तीन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जताई खुशी रानी लक्ष्मीबाई एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कुनिहार स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित दोनों महान महिलाओं के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद हर्षण योग में गुरुवार – मिथुन को नया मकान, कर्क को रुका धन, मीन को खुशखबरी,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार; 9.18 लाख रुपये नकद बरामद

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार; 9.18 लाख रुपये नकद बरामद

Share:

बिग बाजार के पास एक दुकान में ताश के पत्तों पर लग रहे थे पैसों के दांव, पुलिस थाना बद्दी और स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
बद्दी (सोलन)। पुलिस जिला बद्दी ने जुआ-सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 9 लाख 18 हजार रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बद्दी और स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना एवं कार्रवाई के आधार पर बिग बाजार के पास स्थित एक दुकान में दबिश दी। इस दौरान दुकान के अंदर 10 व्यक्ति ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए।
पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए 9,18,000 रुपये की नकदी और ताश के पत्तों को कब्जे में ले लिया। मामले में पुलिस थाना बद्दी में गैंबलिंग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार मामले की आगामी जांच जारी है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस अवैध गतिविधि में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। बद्दी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में जुआ-सट्टे सहित अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *