Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा, 2 ट्रक फंसे, एक में लगी आग,पटियाला-संगरूर NH पर हुआ हादसा…. पालमपुर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अर्की के पदाधिकारियों ने लिया भाग बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन। कुनिहार में एसएमसी की बैठक आयोजित, स्कूल की गतिविधियों और वार्षिक समारोह को लेकर हुई चर्चा दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में भाग लेने वाले तीन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जताई खुशी रानी लक्ष्मीबाई एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कुनिहार स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित दोनों महान महिलाओं के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद हर्षण योग में गुरुवार – मिथुन को नया मकान, कर्क को रुका धन, मीन को खुशखबरी,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » कंसवाला मे करयाले का किया गया आयोजन

कंसवाला मे करयाले का किया गया आयोजन

Share:

दाड़लाघाट। चकाचौंध के इस आधुनिक दौर में भी उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत पारनू का कंसवाला गांव अपनी पुरातन संस्कृति और परंपराओं को संजोए हुए है। गांव में सदियों से दीपावली के दूसरे दिन करयाले का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम से किया जाता है। ग्रामीण परिवेश की इस पारंपरिक कला को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। ग्राम सुधार सभा के प्रधान नरेश ठाकुर ने बताया कि कंसवाला गांव में सदियों पुरानी करयाला परंपरा आज भी ग्रामीणों के सहयोग से निभाई जा रही है। उन्होंने गांववासियों और ग्राम सुधार सभा के सभी सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी धीरे-धीरे अपनी पुरानी संस्कृति और परंपराओं से दूर होती जा रही है। पारंपरिक संस्कृति हमारे संस्कारों की पहचान है, इसलिए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए संजोकर रखना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर मांद्री से आए दुर्गा करयाला कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आयोजन में ग्राम सुधार सभा के सचिव अमरचंद, उपप्रधान मेहर चंद, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, मेहर सिंह सहित अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *