बुघार कनैता पवन सिंघ।
ग्राम पंचायत बुघार कनैता के अंतर्गत श्मशान घाट बमोत का विकास कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने पर ग्राम विकास समिति बमोत ने पंचायत प्रधान रमेश कुमार का आभार व्यक्त किया है। श्मशान घाट में करवाए गए इस कार्य से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ग्राम विकास समिति के सदस्यों ने कहा कि श्मशान घाट किसी भी गांव की एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधा है। यहां मूलभूत सुविधाओं का बेहतर होना ग्रामीणों की आवश्यकता है। विकास कार्य पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। समिति ने इस कार्य को जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताते हुए पंचायत प्रधान रमेश कुमार का विशेष धन्यवाद किया। साथ ही उम्मीद जताई कि पंचायत में भविष्य में भी इसी तरह
जनसुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।






