Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा, 2 ट्रक फंसे, एक में लगी आग,पटियाला-संगरूर NH पर हुआ हादसा…. पालमपुर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अर्की के पदाधिकारियों ने लिया भाग बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन। कुनिहार में एसएमसी की बैठक आयोजित, स्कूल की गतिविधियों और वार्षिक समारोह को लेकर हुई चर्चा दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में भाग लेने वाले तीन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जताई खुशी रानी लक्ष्मीबाई एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कुनिहार स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित दोनों महान महिलाओं के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद हर्षण योग में गुरुवार – मिथुन को नया मकान, कर्क को रुका धन, मीन को खुशखबरी,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » कोटली क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर पहुंचे विधायक संजय अवस्थी, साइड रेलिंग निर्माण के लिए दिए 2 लाख रुपये आयोजन समिति को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की भी घोषणा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

कोटली क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर पहुंचे विधायक संजय अवस्थी, साइड रेलिंग निर्माण के लिए दिए 2 लाख रुपये आयोजन समिति को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की भी घोषणा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Share:

अर्की। अर्जुन खेल मैदान कोटली में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। समारोह में अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी ने खिलाड़ियों एवं आयोजन समिति की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खेल मैदान में साइड रेलिंग के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। रेलिंग बनने से मैदान में खेल के दौरान गेंद बाहर जाने की समस्या से राहत मिलेगी और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की भी घोषणा की।
विधायक ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उचित मंच और सुविधाएं मिलना जरूरी है। ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। इस तरह के आयोजन युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *