Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा, 2 ट्रक फंसे, एक में लगी आग,पटियाला-संगरूर NH पर हुआ हादसा…. पालमपुर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अर्की के पदाधिकारियों ने लिया भाग बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन। कुनिहार में एसएमसी की बैठक आयोजित, स्कूल की गतिविधियों और वार्षिक समारोह को लेकर हुई चर्चा दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में भाग लेने वाले तीन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जताई खुशी रानी लक्ष्मीबाई एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कुनिहार स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित दोनों महान महिलाओं के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद हर्षण योग में गुरुवार – मिथुन को नया मकान, कर्क को रुका धन, मीन को खुशखबरी,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » गोयला में 23-24 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मेला, कबड्डी और विशाल दंगल होंगे मुख्य आकर्षण

गोयला में 23-24 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मेला, कबड्डी और विशाल दंगल होंगे मुख्य आकर्षण

Share:

गोयला पवन सिंघ
गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत गोयला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 और 24 नवंबर 2026 को मेला शरद पूर्णिमा का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। मेले को लेकर मेला कमेटी, गुरु नानक यूथ क्लब बढ़ल (गोयला) तथा समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। दो दिवसीय इस मेले में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेले के दौरान जूनियर एवं सीनियर कबड्डी, महिला कबड्डी, घड़ा फोड़ तथा विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। सोमवार 23 नवंबर को जूनियर कबड्डी प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि मंगलवार 24 नवंबर को महिला कबड्डी, सीनियर कबड्डी, ताश प्रतियोगिता और विशाल दंगल आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली विजेता एवं उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा जूनियर और सीनियर कबड्डी में बेस्ट रेडर एवं बेस्ट डिफेंडर को भी सम्मानित किया जाएगा।
मेले के दूसरे दिन 24 नवंबर को आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के तहत दोपहर 3 बजे से कुश्ती मुकाबले शुरू होंगे तथा सभी मुकाबलों का फाइनल शाम 5 बजे करवाया जाएगा। दंगल में विजेता पहलवानों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
मेला कमेटी की ओर से बताया गया कि 23 नवंबर को सभी खेलों के प्रवेश शुल्क सुबह 9 बजे से लिए जाएंगे। वहीं 24 नवंबर को सुबह 11 बजे से भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त लोगों से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

मेला कमेटी गोयला के प्रधान राम चंद्र वर्मा, उपप्रधान जे.ई. राजेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत गोयला की प्रधान निर्मला तथा गुरु नानक यूथ क्लब बढ़ल के सदस्यों ने समस्त क्षेत्रवासियों को मेले की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी को इस आयोजन में सादर आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *