शिमला। राजधानी शिमला के भट्टाकुफर चौक पर दिनदहाड़े एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला ट्रक के साथ कुछ दूरी तक घसीटती चली गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला भट्टाकुफर चौक से गुजर रही थी, इसी दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं और उसकी जान चली गई। दिनदहाड़े हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर शिमला में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भट्टाकुफर चौक जैसे व्यस्त स्थानों पर भारी वाहनों की आवाजाही और पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत महसूस की जा रही है।






