Latest News
जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में करियर काउंसलिंग मेले का आयोजन, विद्यार्थियों को भविष्य की राह दिखाई बी.एल. स्कूल कुनिहार के जिगर तंवर का राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन दाड़लाघाट से कंसवाला सड़क की हालत खस्ता, गड्ढों के कारण हर समय बना रहता है दुर्घटना का अंदेशा देश के विकास का रास्ता गांव की गलियों और खेतों से होकर गुजरता है : डॉ. रचना गुप्ता परिवर्तन संस्था के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं डॉ. रचना गुप्ता, ग्रामीण विकास और किसानों की समस्याओं पर किया संवाद आंवला नवमी पर ध्रुव योग – वृषभ-कुंभ को धन लाभ, मीन को प्रमोशन,पढ़े आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की टीम ने मिड-डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन का किया निरीक्षण
Home » Uncategorized » राजकीय प्राथमिक पाठशाला काकड़ा में मनाया गया बाल दिवस

राजकीय प्राथमिक पाठशाला काकड़ा में मनाया गया बाल दिवस

Share:

दाड़लाघाट। राजकीय प्राथमिक पाठशाला काकड़ा में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने कविता पाठ, भजन, गीत, देशभक्ति गीत, एकल एवं समूह नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा दिखाई। रंगीन पोशाकों में बच्चों द्वारा प्रस्तुत पहाड़ी गिद्दा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों की फोटो दीवार पर लगाकर एवं रंगोली बनाकर किया गया। इस अवसर पर वार्ड सदस्य मंजू शर्मा ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की, जबकि उपाध्यक्ष अर्चना ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एसएमसी अध्यक्ष दीपा शर्मा ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल देते हुए उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप धनराशि भेंट की। दीपा शर्मा, अर्चना एवं मंजू शर्मा ने बच्चों को उपहार भी वितरित किए। विद्यालय के मुख्य शिक्षक श्याम लाल गौतम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारत भूषण, सत्या शर्मा, शकुंतला, अनुराधा, मीना शर्मा और चम्पा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *