Latest News
जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में करियर काउंसलिंग मेले का आयोजन, विद्यार्थियों को भविष्य की राह दिखाई बी.एल. स्कूल कुनिहार के जिगर तंवर का राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन दाड़लाघाट से कंसवाला सड़क की हालत खस्ता, गड्ढों के कारण हर समय बना रहता है दुर्घटना का अंदेशा देश के विकास का रास्ता गांव की गलियों और खेतों से होकर गुजरता है : डॉ. रचना गुप्ता परिवर्तन संस्था के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं डॉ. रचना गुप्ता, ग्रामीण विकास और किसानों की समस्याओं पर किया संवाद आंवला नवमी पर ध्रुव योग – वृषभ-कुंभ को धन लाभ, मीन को प्रमोशन,पढ़े आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की टीम ने मिड-डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन का किया निरीक्षण
Home » Uncategorized » व्यावसायिक वाहनों में स्पीड लिमिट डिवाइस (स्पीड गवर्नर) लगाने के निर्देशों को लेकर ट्रांसपोर्टर प्रतिनिधि मीले संजय अवस्थी से

व्यावसायिक वाहनों में स्पीड लिमिट डिवाइस (स्पीड गवर्नर) लगाने के निर्देशों को लेकर ट्रांसपोर्टर प्रतिनिधि मीले संजय अवस्थी से

Share:

दाड़लाघाट। सरकार द्वारा व्यावसायिक वाहनों में स्पीड लिमिट डिवाइस (स्पीड गवर्नर) लगाने के निर्देशों को लेकर जिला सोलन ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर सोसाइटी दाड़लाघाट (एसडीटीओ) के प्रधान राम कृष्ण बंसल तथा अंबुजा दाड़ला कशलोग मांगू परिवहन सभा (एडीकेएम) दाड़लाघाट के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला की अध्यक्षता में ट्रक ऑपरेटरों का एक प्रतिनिधिमंडल अर्की के विधायक संजय अवस्थी से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्पीड लिमिट डिवाइस लगाने में आ रही विभिन्न परेशानियों से विधायक को अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को लिखित मांग पत्र सौंपकर आग्रह किया कि स्पीड लिमिट डिवाइस लगाने की प्रक्रिया को एकदम से लागू करना संभव नहीं है। इसके लिए ट्रक ऑपरेटरों को पर्याप्त समय की आवश्यकता है। उन्होंने विधायक से प्रदेश सरकार के समक्ष मामला उठाकर इस व्यवस्था को लागू करने के लिए कम से कम छह महीने का अतिरिक्त समय दिलवाने की मांग की। इस मौके पर अरुण शुक्ला, जगदीश शर्मा, पंकज जगोता, विजय राठौर, तिलक गौतम, चंद्र प्रकाश पाल, शंकर लाल अरोड़ा, बाबू मोहन सिंह सहित अन्य ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *