ब्यूरो
हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ व स्पोर्ट्स क्लब दधोल (बिलासपुर) द्वारा 19वीं सब जूनियर व 25वीं जूनियर दो दिवसीय राज्य स्तरीय कोर्फबाल प्रतियोगिता 14 व 15 नवंबर को रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गालियां जिला बिलासपुर में आयोजित की गई। इसमें हिमाचल के लगभग सभी जिलों सहित चार क्लबों की टीमों ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में करीब 280 खिलाड़ी जिनमें लड़के व लड़कियां दोनों शामिल है ने भाग लिया। जिला सोलन की जूनियर टीम ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए कल्लू की टीम को 12-4 अंकों से हराकर कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में
तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह जानकारी जिला सोलन कोर्फबाल संघ के महासचिव व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल रेफरी राज कुमार पाल ने दी। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से जूनियर टीम में कुल 14 छात्र व छात्रा खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनमें से 6 छात्र व छात्रा खिलाड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर(अ) के हैं। जिला सोलन कोर्फबाल संघ के प्रधान मोहिंद्र राठौर, कोषाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, डुमैहर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरुण कुमार, समस्त स्टाफ, विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों तथा संघ के समस्त पदाधिकारियों ने कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों तथा उनके प्रशिक्षक राज कुमार पाल को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है तथा खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।






