Latest News
भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा, 2 ट्रक फंसे, एक में लगी आग,पटियाला-संगरूर NH पर हुआ हादसा…. पालमपुर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अर्की के पदाधिकारियों ने लिया भाग बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन। कुनिहार में एसएमसी की बैठक आयोजित, स्कूल की गतिविधियों और वार्षिक समारोह को लेकर हुई चर्चा दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में भाग लेने वाले तीन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जताई खुशी रानी लक्ष्मीबाई एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कुनिहार स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित दोनों महान महिलाओं के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद हर्षण योग में गुरुवार – मिथुन को नया मकान, कर्क को रुका धन, मीन को खुशखबरी,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में करियर काउंसलिंग मेले का आयोजन, विद्यार्थियों को भविष्य की राह दिखाई
Home » Uncategorized » कुनिहार में एसएमसी की बैठक आयोजित, स्कूल की गतिविधियों और वार्षिक समारोह को लेकर हुई चर्चा दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में भाग लेने वाले तीन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जताई खुशी

कुनिहार में एसएमसी की बैठक आयोजित, स्कूल की गतिविधियों और वार्षिक समारोह को लेकर हुई चर्चा दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में भाग लेने वाले तीन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जताई खुशी

Share:

कुनिहार
विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक 19 नवंबर 2026 को कुनिहार में आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपलब्धियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विद्यार्थीयों के लिए सीबीएसई ड्रेस पर चर्चा हुई तथा विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही विद्यालय में अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने और सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विद्यालय की गतिविधियों को संचालित करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह दिसंबर माह के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। समारोह में वर्षभर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित विद्यालय के धीरज ,सन्नी व अमन तीनो विद्यार्थियों की उपलब्धि पर भी प्रसन्नता व्यक्त की गई। एसएमसी अध्य्क्ष सुनील कुमार सहित सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बैठक में विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य करने पर बल दिया गया।
ईएस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रणोत ,एसएमसी अध्यक्ष सुनील कुमार ,सुनीता नेगी उपाध्यक्ष,भूपेन्द्र कोशिक उप प्रधानाचार्य ,रमेश शर्मा सीएचटी सहित विद्यालय के अध्यापक व क़रीब सौ अभिवावक मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *