Latest News
भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा, 2 ट्रक फंसे, एक में लगी आग,पटियाला-संगरूर NH पर हुआ हादसा…. पालमपुर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अर्की के पदाधिकारियों ने लिया भाग बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन। कुनिहार में एसएमसी की बैठक आयोजित, स्कूल की गतिविधियों और वार्षिक समारोह को लेकर हुई चर्चा दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में भाग लेने वाले तीन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जताई खुशी रानी लक्ष्मीबाई एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कुनिहार स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित दोनों महान महिलाओं के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद हर्षण योग में गुरुवार – मिथुन को नया मकान, कर्क को रुका धन, मीन को खुशखबरी,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में करियर काउंसलिंग मेले का आयोजन, विद्यार्थियों को भविष्य की राह दिखाई
Home » Uncategorized » पालमपुर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अर्की के पदाधिकारियों ने लिया भाग बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन।

पालमपुर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अर्की के पदाधिकारियों ने लिया भाग बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन।

Share:

अर्की

भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पालमपुर में आयोजित की गई। बैठक में अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीनों मंडलों के युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की मजबूती, युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में अर्की विधानसभा क्षेत्र से युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र हांडा (दाड़लाघाट), दाड़लाघाट मंडल महामंत्री भीम शर्मा, पंचायत समिति उपाध्यक्ष जयदेव शर्मा सहित तीनों मंडलों के युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश पुरी, जुगल किशोर और हरीश कुमार उपस्थित रहे।
बैठक के उपरांत युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शांता कुमार से मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा संगठन और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *