Home » Uncategorized » संजय अवस्थी ने किया जाबलू से खाता गांव तक बनने वाली एंबुलेंस सड़क का शिलान्यास

संजय अवस्थी ने किया जाबलू से खाता गांव तक बनने वाली एंबुलेंस सड़क का शिलान्यास

Share:

दाड़लाघाट (सोलन) ग्राम पंचायत रौडी के अंतर्गत जाबलू से खाता गांव तक बनने वाली एंबुलेंस सड़क का शिलान्यास विधायक संजय अवस्थी ने किया। करीब 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ आपातकालीन सेवाओं में भी काफी राहत मिलेगी। गांव जाबलू में शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने विधायक संजय अवस्थी का स्वागत किया। शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत खाता गांव में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां सरकार आपके द्वार कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। गांव खाता के ग्रामीणों ने विधायक एवं अन्य गणमान्य लोगों को टोपी और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मंच संचालन खेम सिंह ठाकुर एवं प्रेम ठाकुर ने किया। विधायक संजय अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि यह सड़क कार्य वर्षों से क्षेत्रवासियों की मांग थी और इसे पूरा करना उनकी प्राथमिकता रही। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा के लिए कई योजनाएँ लगातार चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग न केवल गांव खाता बल्कि आसपास के अन्य गांवों के लिए भी विकास की जीवनरेखा साबित होगी।
उन्होंने स्थानीय युवाओं और मातृशक्ति को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि समाज की एकजुटता ही विकास की ताकत है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति और युवाओं के लिए लाइब्रेरी और शिक्षा संबंधी आधुनिक सुविधाएँ भी पुराने पुलिस थाना भवन दाड़लाघाट में जल्द स्थापित की जाएँगी। साथ ही उन्होंने ग्राम स्तर पर जल, सीवरेज और कचरा प्रबंधन के लिए बजट का प्रावधान और सुविधाओं को जल्द लागू करने का भरोसा दिया। उन्होंने उद्योग और स्थानीय लोगों के सहयोग से समग्र विकास सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। विधायक ने कहा कि ग्राम पंचायत के प्रत्येक विकास कार्य में जनता की भागीदारी आवश्यक है और आने वाले पंचायत चुनावों में जिम्मेदार प्रतिनिधियों के चयन के लिए जागरूकता बढ़ाने की अपील की। विधायक संजय अवस्थी को गांव खाता के निवासी प्रदीप ठाकुर ने अपने हाथों से बनाई हुई एक फोटो भी भेंट की। कार्यक्रम में जगदीश ठाकुर, वेद प्रकाश शुक्ला, शंकर दास अरोड़ा, बाबू मोहन सिंह ठाकुर, बाबू राम शर्मा, खेम सिंह ठाकुर, मनसा राम ठाकुर, जय सिंह ठाकुर, प्रेम ठाकुर, रूप लाल ठाकुर, दिला राम, ख्याली राम, तुलसी राम, भागीरथ ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, हरि चंद, मनोज, संजय शर्मा, परवीन लखनपाल, धनी राम सहित स्थानीय ग्रामीण, महिला, युवा, स्थानीय प्रशासन और उद्योग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *