Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन
Home » Uncategorized » कुनिहार में 17 अप्रैल को होगी पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा- डॉ देवराज शर्मा

कुनिहार में 17 अप्रैल को होगी पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा- डॉ देवराज शर्मा

Share:

अर्की

उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अर्की कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पशु मित्र नीति-2025 के तहत उपमंडल अर्की के अंतर्गत पशु चिकित्सा संस्थानों में पशु मित्र के 5 पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए कुल 87 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 42 पुरुष, 33 महिला और 12 दोहरे आवेदन शामिल हैं।
डॉक्टर देवराज शर्मा (वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, उपमंडलीय पशु चिकित्सालय अर्की) ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में सभी पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को महाराजा पद्म सिंह मेमोरियल स्टेडियम, कुनिहार में आयोजित की जाएगी।
निर्धारित मानकों के अनुसार पुरुष अभ्यर्थियों को 5000 मीटर की दौड़ 30 मिनट में तथा महिला अभ्यर्थियों को 1500 मीटर की दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी। महिला अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे और पुरुष अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे रिपोर्टिंग के लिए उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है।
डॉक्टर देवराज शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लाना होगा तथा शारीरिक परीक्षा से पूर्व स्थल पर पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि और समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अनुपस्थित माना जाएगा और उन्हें कोई अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
डॉक्टर देवराज शर्मा ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 01796-220543 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *