Latest News
2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृत हुए पैन्शनर्ज के सभी देय लाभों का भुगतान बिना समय गंवाए जारी करे बोर्ड प्रबन्धन। 15 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब जोहड़ जी में सजेगा आस्था का दरबार, विशाल लंगर में उमड़ेगी संगत पत्रकारों की सुरक्षा व कल्याण के लिए बने विशेष कानून : बाघल प्रेस क्लब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की मांग । पत्रकारों के हित में 13 प्रमुख मांगें उठाईं कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल Rss के शताब्दी वर्ष पर अर्की यूथ एंड स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व मांगू एवं चंडी मंडल के स्वयंसेवकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को अंबुजा सीमेंट कंपनी दाड़लाघाट के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक दिवसीय गेट मीटिंग आयोजित
Home » Uncategorized » गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार के निदेशक समीर गर्ग हिमाचल आइकॉन अवार्ड 2026 से सम्मानित ।

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार के निदेशक समीर गर्ग हिमाचल आइकॉन अवार्ड 2026 से सम्मानित ।

Share:


कुनिहार:-
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार के निदेशक समीर गर्ग को वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित “हिमाचल आइकन अवॉर्ड” से नवाजा गया है। यह सम्मान हिमाचल समय की ओर से उनके शिक्षा मे उत्कृष्ट योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी द्वारा दिया गया।
समीर गर्ग को यह सम्मान समाज के प्रति उनके समर्पण, स्थानीय गतिविधियों को निरंतर समर्थन देने तथा विभिन्न सामुदायिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए दिया गया है। वे न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि समाज में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने और उन्हें व्यवहार में अपनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।
विद्यालय परिवार के लिए यह बड़े ही गर्व का क्षण है,कि उनके मार्गदर्शन में संस्था निरंतर प्रगति कर रही है। इस उपलब्धि पर समस्त विद्यालय परिवार ने समीर गर्ग को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *