कुनिहार:-
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सोलन हिमाचल प्रदेश में तृतीय सोपान स्काउट एवं गाइड कैम्प का भव्य शुभारंभ हुआ। इस कैम्प में 12 जवाहर नवोदय विद्यालयों के 184 स्काउट्स एवं गाइड्स भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार यादव एवं उप-प्रधानाचार्या अनीता द्वारा किया गया।
प्रारंभिक दिवस पर पंजीकरण एवं परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के नियमों, अनुशासन एवं कैम्प की गतिविधियों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को विभिन्न दलों में विभाजित कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कैम्प के सफल संचालन में प्रशिक्षकों सुश्री उमा शर्मा (LOC), राजेश कुमार(LOC), पवन कुमार, अमित सिंह एवं सुकेश कौर, साधना की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी जो विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में उनका मार्गदर्शन करेंगे|
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व कौशल अपनाने के लिए प्रेरित किया। कैम्प का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, टीमवर्क एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।






