अर्की
ग्राम पंचायत देवरा के ग्राम डांगरी में गौशाला में अचानक आग लगने से अफरातफरी फैल गई। फायर चौकी अर्की के लीडिंग फायरमेन अशोक कुमार धीमान ने बताया कि ग्राम डांगरी के निवासी विमल शर्मा की गौशाला में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस मौके पर पशु बाहर आंगन में बंधे हुए थे । अशोक कुमार धीमान के अनुसार ज्योहीं उन्हें सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत ही क्विक रिस्पॉन्स वाहन व टीम को मौके पर भेजा। परन्तु आग ज्यादा होने के चलते अग्निशमन टेंडर मौके पर लाया गया। जिससे आग पर काबू पाया गया। इस घटना के बाद एक बार फिर अर्की में फायर स्टेशन होने की आवश्यकता दिखाई पड़ी। क्योकि आग बुझाने में दोनों अग्निशमन वाहन का पानी खत्म होने पर पुनः पानी भरने के लिए वाहनों को जाना पड़ा। यदि फायर स्टेशन होता तो मौके पर दो फायर टेंडर लगभग 8000 लीटर पानी लेकर मौके पर होते। परन्तु केवल एक फायर टेंडर होने के चलते उन्हें बार बार भरने के लिए घटना स्थल से दूर जाना पडा । लोगो का कहना है कि सरकार को प्रत्येक पंचायत में दो स्थानों पर फायर हाईडेंट लगाने चाहिए। ताकि अग्निशमन वाहनों को पानी आपूर्ति के लिए घटनास्थल से दूर न जाना पड़े।






