Latest News
अजय ठाकुर ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में मिस्टर हिमाचल का खिताब किया अपने नाम मनीषा गौतम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमए हिंदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश में किया प्रथम स्थान प्राप्त कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें अपना पंचांग व संपूर्ण राशिफल पेंशनर्स की बकाया मांगों को लेकर 13 नवंबर को सोलन में होगा धरना-प्रदर्शन एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर सम्पन्न राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा की बैठक आयोजित
Home » Uncategorized » भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल द्वारा मनाई गई संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती

भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल द्वारा मनाई गई संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती

Share:

भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती अर्की मैं मनाई गई। इसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्या अर्पण कर फूल अर्पित किए गए। उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा समाज सुधार के जो कार्य किए गए उन्हें याद किया गया तथा उनका व्याख्यान किया गया। उनके द्वारा अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के लिए उन्होंने अपना जीवन लगाया व उनके उत्थान के लिए बहुत से कार्य किए तथा संविधान में ऐसे पिछड़ों के लिए कानून बनाए। डॉ भीमराव अंबेडकर एक महान नेता थे जिन्हें बाबासाहेब के नाम से जाना जाता है। वहां एक सच्चे समाज सुधारक नेता थे। उन्होंने छुआछूत के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने सभी लोगों को शिक्षा के लिए बढ़ावा दिया। उनको भारतीय संविधान का जनक भी कहा जाता है। वे संविधान निर्माता के नाम से भी जाने जाते हैं। डॉ भीमराव अंबेडकर के पास 32 डिग्रियां थी। भारतीय जनता पार्टी उन्हें बड़े ही सम्मान के साथ याद करती है। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज, महामंत्री यशपाल कश्यप, प्रभा भारद्वाज, सरस्वती, हेमंत शर्मा, हेमेंद्र गुप्ता, देवेन्द्र कुमार, मुनिलाल शर्मा सहित बहुत से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *