अर्की:-
वीरवार को अर्जुन खेल मैदान कोटली में कॉन्ट्रैक्टर प्रीमियमर लीग शालाघाट के सेमी फाइनल मुकाबले में अतिथि के तौर पर एडवोकेट भीम सिंह ठाकुर शामिल हुए I यह प्रतियोगिता लगभग एक महीनें से चली है , व इसमें हिमाचल की 82 टीमों ने भाग लिया है, प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जायेगा, पहला सेमी फाइनल आज डीए घनाहट्टी व किंग्स कण्डा इलेवन के बीच खेला गया | जिसमें घनाहट्टी टीम ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में दूसरी टीम को 131 रन का लक्ष्य दिया I लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग्स कण्डा इलेवन 102 रन ही बना सकी I डीए घनाहट्टी नें इस मैच में 28 रनों से जीत हासिल की I समिति के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने मुख्य अतिथि को सॉल् व स्मृति चिन्हदेकर सम्मानित किया I भीम सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि आज हमारे क्षेत्र के युवा साथी क्रिकेट के साथ-साथ विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र व अपने इलाके का नाम रोशन कर रहे हैं! युवा साथियों ने हर मंच पर अपनी प्रतिभाओं व अनुशासन का परिचय दिया है! इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं का शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूती मिलती है I भीम सिंह ठाकुर ने कहा पूरे के क्षेत्र में खेलों को नई पहचान देने में मेरा हमेशा सभी युवाओं को खुले तौर पर सहयोग रहेगा I कार्यक्रम में उनके साथ मुख्य रूप से अधिवक्ता ओम प्रकाश, राकेश ठाकुर, हेमचन्द ठाकुर, गिरीश कुमार, विशाल, नरेंद्र, प्रवीण, सूरत राम, राकेश कुमार, जुगल किशोर, संदीप, निखिल आदि गणमान्य लोग शामिल रहे!






