दाड़लाघाट :-डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट के छात्रों ने कक्षा दसवीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी की लहर है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें कुल 63 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 25 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। परिणाम में रोहन शर्मा ने 97 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दृष्टि चौहान ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि जाह्नवी गुप्ता 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। मेघना ठाकुर 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ और साक्षी ठाकुर 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। इस अवसर पर एलएमसी अध्यक्ष सीएमओ नॉर्थ एसीएल संदीप सीरह ने भी विद्यालय, छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।






