Home » Uncategorized » लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल, मंझ्यात का सीबीएसई कक्षा 10 का उत्कृष्ट परिणाम

लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल, मंझ्यात का सीबीएसई कक्षा 10 का उत्कृष्ट परिणाम

Share:

अर्की:-

लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल, मंझ्यात ने एक बार फिर सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष विद्यालय ने 100% परिणाम दर्ज किया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।
इस वर्ष विद्यालय का सर्वोच्च अंक 88% रहा, जो विद्यार्थियों की मेहनत, लगन तथा शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। साथ ही अंग्रेज़ी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए Pulkit ने 95 अंक, Kavya ने 93 अंक, तथा Himanshi और Sidharth ने 90-90 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
यह उत्कृष्ट परिणाम विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों की समर्पित भूमिका की भी सराहना की, जिनके संयुक्त प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *