Home » Uncategorized » दो ट्राला भिड़े आपस मे,लगा जाम

दो ट्राला भिड़े आपस मे,लगा जाम

Share:

दाड़लाघाट:- एनएच-205 शिमला–धर्मशाला पर दाड़लाघाट के वेटनरी मोड़ के पास सोमवार दोपहर करीब 2:45 बजे दो ट्रक ट्राला की जोरदार टक्कर हो गई, जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात बहाल करने के प्रयास शुरू किए। इस दौरान शिमला और धर्मशाला की ओर से आने वाले वाहनों को कुछ समय के लिए वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद छोटी गाड़ियों के लिए एक तरफ से रास्ता बनाकर जाम खुलवाया। बाद में दोनों ट्रकों के चालकों के बीच आपसी समझौता भी हो गया। पुलिस व स्थानीय प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से मार्ग को साफ कर धीरे-धीरे यातायात सामान्य किया गया। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *