Home » Uncategorized » नृत्य जीवन की लय है ,जो मन शरीर और आत्मा को जोड़ता है ।गुरुकुल इंटरनेधनल स्कूल कुनिहार में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित ।

नृत्य जीवन की लय है ,जो मन शरीर और आत्मा को जोड़ता है ।गुरुकुल इंटरनेधनल स्कूल कुनिहार में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित ।

Share:


कुनिहार:-
अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में हाउस वाइज नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें चारों हाउस—ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद—के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जूनियर वर्ग के लिए “फोक फिएस्टा – पारंपरिक थीम” रखी गई, जिसमें विद्यार्थियों ने भारत की समृद्ध लोक संस्कृति को रंग-बिरंगी वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। वहीं सीनियर वर्ग में “ट्रेडिशन मीट्स ट्रेंड” थीम के अंतर्गत शास्त्रीय और समकालीन नृत्य का सुंदर संगम देखने को मिला।
प्रतियोगिता के परिणामों में जूनियर विंग में अथर्ववेद प्रथम, यजुर्वेद द्वितीय तथा सामवेद तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर विंग में ऋग्वेद ने प्रथम, अथर्ववेद ने द्वितीय और सामवेद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका भारद्वाज ने कहा कि “नृत्य जीवन की लय है, जो मन, शरीर और आत्मा को जोड़ता है तथा हमारी संस्कृति से हमें जोड़ने का सशक्त माध्यम है।”
विद्यालय के निदेशक समीर गर्ग एवं अदिति गर्ग ने विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि नृत्य न केवल शारीरिक अभिव्यक्ति का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और रचनात्मकता को भी विकसित करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अपनी प्रतिभा को निखारने और नई ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *