अर्की:-जल शक्ति विभाग में 39 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद अनिल गौतम आज सेवा निवृत हो गए। इस अवसर पर विभाग द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। वक्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा विभाग को दी गई सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने ईमानदारी से अपनी सेवाओं का निर्वहन किया। वे कर्मचारी संघों में भी सक्रिय रहे तथा संघ के अनेक पदों पर कार्यरत रहे। इस अवसर पर प्रीति भोज का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर सहायक अभियंता विनय गौतम, हरचरण सिंह,भुवनेश्वर शर्मा आदि सहित अनेक गनंय मान्य लोग मौजूद रहे।






