अर्की:-
डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में ग्रेजुएशन समारोह खुशी और उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल की प्रिंसिपल रीना पांटा ने बताया कि प्रेप-2 के बच्चों को कक्षा 1 में और कक्षा 2 के बच्चों को कक्षा 3 में आगे बढ़ाया गया।
समारोह के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और अपनी प्रतिभा दिखाई। ग्रेजुएशन ड्रेस में सजे छोटे बच्चों का आत्मविश्वास देखने लायक था।
प्रिंसिपल ने कहा कि बच्चों की यह सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है। उन्होंने कहा कि स्कूल बच्चों को अच्छी और संस्कारों वाली शिक्षा देने के लिए हमेशा प्रयास करता है।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रमाण-पत्र दिए गए और उनके अच्छे भविष्य की कामना की गई।






