Home » Uncategorized » बी.एल. स्कूल कुनिहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मजदूर दिवस

बी.एल. स्कूल कुनिहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मजदूर दिवस

Share:

कुनिहार:-
बी.एल. सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुनिहार में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न जागरूकता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जानकरी देते हुए लायन इको क्लब प्रभारी दिनाक्षी ठाकुर ने बताया की कार्यक्रम में एन.एस.एस. स्वयंसेवकों, एन.सी.सी. कैडेट्स, स्काउट्स एवं गाइड्स तथा लायन ईको क्लब के बच्चों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों द्वारा मजदूरों के महत्व और उनके योगदान को दर्शाने के लिए भाषण, कविता पाठ, पेंटिंग प्रतियोगिता तथा स्लोगन लेखन जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने समाज में श्रमिकों की अहम भूमिका को समझा और उनके प्रति सम्मान प्रकट किया।
विद्यालय के छोटे-छोटे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी इस दिन को खास बनाते हुए अपनी कक्षाओं में सहयोग करने वाले सहायक कर्मचारियों को भेंट देकर सम्मानित किया। बच्चों ने उन्हें धन्यवाद स्वरूप कार्ड और फूल भेंट किए, जिससे पूरे वातावरण में भावनात्मक जुड़ाव और अपनापन देखने को मिला।
विद्यालय प्रशासन ने इस अवसर पर सभी कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी संस्था की सफलता में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे हमेशा श्रम का सम्मान करें और समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति संवेदनशील रहें।
इस प्रकार, मजदूर दिवस का यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सम्मान की भावना विकसित करने में भी सहायक सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *