Home » Uncategorized » बागा में खेलकूद एवं दंगल समिति मांगल (बागा) द्वारा कुश्ती महादंगल का किया गया आयोजन

बागा में खेलकूद एवं दंगल समिति मांगल (बागा) द्वारा कुश्ती महादंगल का किया गया आयोजन

Share:

दाड़लाघाट :- अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बागा में खेलकूद एवं दंगल समिति मांगल (बागा) द्वारा कुश्ती महादंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में समाजसेवी हिरू राम, मनी राम और गणपत राम चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दंगल में हिमाचल प्रदेश के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से आए 130 से अधिक पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। नौनिहालों की कुश्तियों से शुरू हुआ यह आयोजन धीरे-धीरे रोमांचक मुकाबलों में बदल गया और दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था। तेज धूप के बावजूद लोगों में दंगल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आसपास की पंचायतों से भी बड़ी संख्या में लोग दंगल का आनंद लेने पहुंचे। करीब 10 घंटे तक चले इस महादंगल में पहलवानों ने शानदार दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दंगल की अंतिम बड़ी माली 93 किलोग्राम में दिल्ली के अनिरुद्ध और ईरान के हुडी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें हुडी ईरान ने अनिरुद्ध को पटकनी देकर जीत हासिल की। दंगल कमेटी द्वारा विजेता पहलवान को 71 हजार रुपये और उपविजेता को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी भाग लेने वाले पहलवानों को भी निर्धारित राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व उपप्रधान दाड़लाघाट राजेश गुप्ता, पूर्व पंचायत प्रधान बागा करोग सुरेन्द्र पंवर, पूर्व उपप्रधान श्याम लाल चौहान, पूर्व प्रधान मांगल उर्मिला देवी, पूर्व उपप्रधान सीता राम, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बनिता चौहान, दंगल कमेटी के प्रधान जुल्फी राम शर्मा, मांगल ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान बलदेव राज चौहान, कांग्रेस नेता कृष्णा चौहान, अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बागा के इकाई अध्यक्ष वी.पी. सग्गु, राजवीर सिंह सग्गु, एचआर विभाग के फंक्शनल हेड संजीव राजपूत, टेक्निकल विभाग के फंक्शनल हेड पीनाकी दत्ता, डीएच एडमिन शक्ति सिंह, डीएच लॉजिस्टिक सुशील सिंह, एसएच सीएसआर बिन्नी ठाकुर, एसएच सिक्योरिटी अखिल सोनी, मयंक शर्मा सहित बागा, मांगल और कंधर पंचायतों के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *