Home » Uncategorized » भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ अर्की इकाई की हुई मासिक बैठक,कई मुद्दों पर हुई चर्चा

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ अर्की इकाई की हुई मासिक बैठक,कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Share:

अर्की:-

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ अर्की इकाई की मासिक बैठक प्रधान के.सी. शर्मा की अध्यक्षता में एक निजी होटल अर्की में सम्पन्न हुई। जिसमें जिला उपाध्यक्ष देवी रूप अत्री विशेष रूप से उपस्थित हुए । बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सरकार के प्रति असंतोष जाहिर किया कि पेंशनरों के वित्तीय लाभों की पिछले तीन साल से अदायगी नहीं हो रही है। सरकार पेंशनरों के पैसों पर कुंडली मारकर बैठी है। सभी ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर सभी वित्तीय लाभ एक महीने के अंदर नहीं दिये गये तो इसका अन्जाम बुरा होगा। बैठक में दो नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की रामलाल जो एचपी यूनिवर्सिटी से सेवानिवृत हुए हैं और दूसरे लायक राम जो जल शक्ति विभाग से रिटायर हुए हैं इन दोनों का बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वागत किया। बैठक में महामंत्री अनिल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, बालक राम, टेकचंद, सहसचिव राम सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेम शर्मा व अन्य सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *