हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक ने अपने विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी 276वीं शाखा का उद्घाटन किया। यह नई शाखा ऊँचागाँव, क्षेत्रीय कार्यालय सोलन के अंतर्गत खोली गई है। यह शाखा सोलन क्षेत्र की 54वीं शाखा है।
नई शाखा के परिसर का उद्घाटन दिनांक 06 मई 2026 को बैंक के माननीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह जी एवं क्षेत्रीय प्रबंधक श्री भावेश ठाकुर जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय ने उपस्थित ग्राहकों एवं स्थानीय नागरिकों को बैंक द्वारा प्रदान की जा रही डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, विभिन्न ऋण योजनाओं, बचत खातों तथा वित्तीय समावेशन से जुड़ी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी लोगों को हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक से जुड़ने एवं बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी बैंक इसी प्रकार अपने नेटवर्क का विस्तार करता रहेगा, ताकि ग्रामीण एवं दूरदराज़ क्षेत्रों तक बेहतर बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।
नई शाखा के खुलने से क्षेत्र में न केवल बैंकिंग सेवाएं अधिक सुदृढ़ होंगी, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक श्री प्रवीण कुमार, सहायक प्रबंधक श्री सुरेंद्र कुमार तथा हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।






