Home » Uncategorized » रिटायरमेंट से पहले बुझ गई जिंदगी की लौ: पीडब्ल्यूडी चालक की बुलडोजर हादसे में दर्दनाक मौत

रिटायरमेंट से पहले बुझ गई जिंदगी की लौ: पीडब्ल्यूडी चालक की बुलडोजर हादसे में दर्दनाक मौत

Share:

पट्टा महलोग ( सोलन )
पवन सिंघ:-

सोलन जिले के पट्टा महलोग क्षेत्र में वीरवार को एक बेहद दुखद हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। जतरोग-डांगरीसेर मार्ग पर कामली के समीप लोक निर्माण विभाग का बुलडोजर सड़क सुधार कार्य के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे चालक गोपाल दास निवासी गांव कराली, जिला शिमला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सबसे मार्मिक बात यह रही कि गोपाल दास इसी माह अपने सेवाकाल से सेवानिवृत्त होने वाले थे और परिवार रिटायरमेंट की खुशियों की तैयारी में जुटा था। हादसे की सूचना मिलते ही कुठार पुलिस चौकी प्रभारी संजीव कुमार तंवर टीम सहित मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर चंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस आकस्मिक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और हर आंख नम दिखाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *