Home » Uncategorized » शाइनिंग स्टार प्ले स्कूल दाड़लाघाट में मनाया गया मातृ दिवस

शाइनिंग स्टार प्ले स्कूल दाड़लाघाट में मनाया गया मातृ दिवस

Share:

दाड़लाघाट:- शाइनिंग स्टार प्ले स्कूल दाड़लाघाट में मातृ दिवस के उपलक्ष्य पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी माताओं को ही कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया, जिससे आयोजन और भी विशेष एवं भावनात्मक बन गया।कार्यक्रम की शुरुआत माताओं के अभिनंदन एवं बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से हुई। सबसे पहले स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा भाषण दिया गया। तीसरी प्रस्तुति आई लव मॉमी गीत रही, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात बच्चों ने तू कितनी अच्छी है गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भावुक और यादगार बना दिया। बाद में माताओं के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय इंचार्ज सीमा शर्मा ने बताया कि मातृ दिवस का यह आयोजन माताओं के सम्मान और उनके प्रति प्रेम एवं आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियों और माताओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को बेहद यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *