शिमला:-
शिमला शहर के संजौली स्थित कम्युनिटी हॉल में रविवार को “ढींगू मंदिर रोड रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी” की जनरल हाउस मीटिंग सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. ओ.सी. हांडा, केशव चौहान एवं विजय शर्मा ने संयुक्त रूप से की। उनकी देखरेख में सोसायटी के चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुए।
बैठक में सर्वसम्मति से सोसायटी की नई गवर्निंग बॉडी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में डॉ. डी.एस. धीमान को अध्यक्ष, संजय खन्ना को उपाध्यक्ष, इंजीनियर रविन्द्र अवस्थी को महासचिव, इंजीनियर गौरव शर्मा को संयुक्त सचिव तथा राजिंद्र जयरथ को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अतिरिक्त गवर्निंग बॉडी को कार्यकारिणी समिति के गठन का अधिकार प्रदान किया गया, जिसके अंतर्गत पूरण कश्यप, कुंदन नेगी, जगदीश शर्मा, तरुण ठाकुर एवं डॉ. विनीत को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी आगामी तीन वर्षों तक सोसायटी की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगी। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित, सामाजिक सहयोग एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य किया जाएगा।
बैठक में यह भी संकल्प लिया गया कि सोसायटी क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान, स्थानीय विकास कार्यों को गति देने तथा निवासियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा, एकता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करेगी। सभी सदस्यों ने सोसायटी को एक मजबूत एवं आदर्श सामाजिक संगठन के रूप में स्थापित करने का विश्वास व्यक्त किया।






