Home » Uncategorized » डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा बेहतर

डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा बेहतर

Share:

दाड़लाघाट :-

डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट ने कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।विद्यालय के विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी संकाय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। विद्यालय का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा तथा कई विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ अंक अर्जित कर विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया। विज्ञान संकाय में आयुष्मान अंगिरास ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। यामिनी ठाकुर ने 82.2 प्रतिशत, ऋषव तथा आरोही शर्मा ने 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय में दिवांशी ने 90.6 प्रतिशत अंक लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं मानविकी संकाय में प्रथम ने 90 प्रतिशत, सक्षम ठाकुर ने 88 प्रतिशत तथा भूमिका शर्मा ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के 16 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जो विद्यार्थियों की मेहनत एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने मेधावी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार परिणाम के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों के सतत प्रयासों का प्रतिफल है। वहीं एलएमसी अध्यक्ष एवं सीएमओ (नॉर्थ) एसीएल संदीप सीरह ने भी प्रधानाचार्य, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *