Home » Uncategorized » प्रेरणा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर द एस वी एन स्कूल में जश्न का माहौल, जिला स्तर पर प्रथम रहकर बनाई थी राष्ट्रीय स्तर पर जगह

प्रेरणा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर द एस वी एन स्कूल में जश्न का माहौल, जिला स्तर पर प्रथम रहकर बनाई थी राष्ट्रीय स्तर पर जगह

Share:

कुनिहार:-
दएसवीएन स्कूल की छात्रा रिजुल पाल ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है। छात्रा को राष्ट्रीय प्रेरणा कार्यक्रम में अनुकरणीय सहभागिता एवं शानदार प्रदर्शन के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रशंसा पत्र प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार अभिभावकों तथा क्षेत्रवासियों में हर्ष और गर्व का माहौल है।
विद्यालय अध्यापिका लालिमा जोशी ने बताया कि गुजरात के गांधी नगर में रिजुल पाल ने प्रेरणा कार्यक्रम के दौरान अनुशासन नेतृत्व क्षमता नैतिक मूल्यों तथा रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में देशभर से चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जहां रिजुल ने अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व से विशेष पहचान बनाई।
गोर रहे कि रिजुल पाल ने सबसे पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह सुनिश्चित की थी। इसके बाद उसने गुजरात के गांधी नगर में छह दिवसीय राष्ट्रीय प्रेरणा कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों संवाद सत्रों तथा नेतृत्व विकास से जुड़े आयोजनों में छात्रा की सक्रिय सहभागिता और उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा गया। इसी क्रम में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से छात्रा को प्रशंसा पत्र भेजा गया।
विद्यालय में इस उपलब्धि को लेकर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सभा के दौरान रिजुल पाल को प्रधानमंत्री द्वारा भेजा गया प्रशंसा पत्र औपचारिक रूप से प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और विद्यार्थियों ने अपनी सहपाठी की सफलता पर खुशी जताई।
विद्यालय निदेशक लूपिन गर्ग ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक छात्रा की सफलता नहीं बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहता है। भविष्य में भी छात्रों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर उपलब्ध करवाए जाते रहेंगे।
विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रिजुल पाल को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी छात्रा की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *