Home » Uncategorized » प्लानिया पंचायत की धरैल गांव की नीलम ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर के नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में उच्च सफलता की हासिल

प्लानिया पंचायत की धरैल गांव की नीलम ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर के नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में उच्च सफलता की हासिल

Share:

अर्की:-

अर्की उपमंडल की प्लानिया पंचायत के धरैल गांव की नीलम ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर के नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में उच्च सफलता हासिल की है।
नीलम ठाकुर पूर्व मे प्रधान रहे यशवंत सिंह (राजू)की सुपुत्री है जबकि उनकी माता कौशल्या गृहणी हैं ! यशवंत ने बताया कि बेटी ने नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में 99.64% अंकों के साथ अखिल भारतीय स्तर पर 384वां रैंक हासिल किया।
नीलम ठाकुर ने अपनी 10वीं
कक्षा तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बथालंग तथा 12वीं कक्षा की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणाहट्टी से उत्तीर्ण की है।
इसके बाद उसने बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई सिस्टर निवेदिता राजकीय नर्सिंग कॉलेज आईजीएमसी शिमला से उत्तीर्ण की है।
नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली द्वारा किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से देश के विभिन्न एम्स संस्थानों व केंद्रीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *