Home » Uncategorized » नंदिनी प्रोजेक्ट के तहत माहवारी स्वास्थ्य व स्वच्छता जागरूकता जन चेतना कार्यक्रम आयोजित

नंदिनी प्रोजेक्ट के तहत माहवारी स्वास्थ्य व स्वच्छता जागरूकता जन चेतना कार्यक्रम आयोजित

Share:

चंडी सोलन
पवन सिंघ:-

गणपति एजुकेशन सोसाइटी कुनिहार और वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम गणपति एजुकेशन सोसाइटी कुनिहार द्वारा नंदिनी प्रोजेक्ट के तत्वावधान में वीएसएलएम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी के सभागार में माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जन चेतना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “लर्निंग एंड शेयरिंग” थीम के तहत गणपति एजुकेशन सोसाइटी कुनिहार एवं वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए गणपति एजुकेशन सोसाइटी के निर्देशक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा इससे जुड़े सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत चंडी एवं आसपास की पंचायतों की लगभग 9000 किशोरियों एवं महिलाओं को पिछले एक वर्ष से जागरूकता श्रृंखला के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड स्वास्थ्य अधिकारी चंडी गुरमेल सिंह ने शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथियों में वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी के प्रबंधक वीरेंद्र शर्मा, सीएसआर प्रभारी संदीप गुलेरिया, डॉ. दमन आहूजा, कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा, प्रबंधन समिति सचिव चंद्र मोहन शर्मा, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य के.के. यादव, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी के प्रधानाचार्य दर्शन शर्मा, जिला समन्वयक रेखा शर्मा, वीएसएलएम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी के प्रधानाचार्य राज मणि शर्मा सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों एवं कॉलेज प्रशिक्षुओं ने माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर अपने विचार साझा किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत प्रतिभागियों ने लघु नाटिकाओं एवं समूहगान के माध्यम से जनमानस को जागरूक करने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने किशोरावस्था के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों, माहवारी स्वच्छता तथा इससे जुड़े सामाजिक कुरीतियों, भ्रांतियों एवं अंधविश्वासों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में चंडी क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स, सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों, स्थानीय कॉलेज स्टाफ तथा बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *