अर्की:-
पैरामाउंट पब्लिक स्कूल जयनगर के 4 विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय का प्रवेश परीक्षा परिणाम उतीर्ण किया, जिनमें दीक्षित ठाकुर सुपुत्र रामजी दास, जीवांश सुपुत्र मनोहर लाल, उपासना शर्मा सुपुत्री नरेश शर्मा , दिव्या धीमान सुपुत्री हीरा पाल ने यह परीक्षा उतीर्ण की।
सभी विद्यार्थियों ने पैरामाउंट पब्लिक स्कूल जयनगर के प्रिंसिपल सहित सभी अध्यापकों का धन्यवाद किया , इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों का अध्यापकों द्वारा मिठाई खिला कर स्वागत किया गया
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल रिटार्ड कैप्टन रोशन लाल ने कहा कि हमारे स्कूल से पहले भी बहुत से विद्यार्थी आल इंडिया सैनिक स्कूल की भी प्रवेश परीक्षा उतीर्ण कर चुके है , ओर इसके लिए स्कूल का शांत वातावरण स्वच्छ माहौल और अनुभवी शिक्षकों को जाता है, हम विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए आगे भी निरंतर इस तरह के प्रयास करते रहेंगे।






