Home » Uncategorized » दसेरन-ललहाणा मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा ट्रक

दसेरन-ललहाणा मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा ट्रक

Share:

दाड़लाघाट :-राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर भराड़ीघाट के समीप दसेरन-ललहाणा मोड़ एक बार फिर हादसे का कारण बन गया। शनिवार को इस खतरनाक मोड़ पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और चालक सुरक्षित बच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दसेरन-ललहाणा मोड़ लंबे समय से दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है। इस स्थान पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों में डर का माहौल बना रहता है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को इस समस्या से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अब तक सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मोड़ पर सुरक्षा दीवार, पर्याप्त चेतावनी संकेतक तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपायों का अभाव है, जिसके कारण वाहन चालक अक्सर दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस स्थान को ब्लैक स्पॉट घोषित कर यहां सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाएं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग से इस मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य जल्द शुरू करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *