Home » Uncategorized » डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट के विद्यार्थियों ने जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय शिमला का किया शैक्षणिक भ्रमण

डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट के विद्यार्थियों ने जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय शिमला का किया शैक्षणिक भ्रमण

Share:

दाड़लाघाट :-डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय शिमला का दौरा किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कला, रचनात्मकता एवं उच्च शिक्षा के विविध आयामों से परिचित कराना रहा। यह महाविद्यालय हिमाचल प्रदेश में ललित एवं प्रदर्शन कलाओं को समर्पित एक प्रमुख संस्थान है, जहाँ चित्रकला, अनुप्रयुक्त कला, मूर्तिकला, संगीत एवं कथक जैसे विषयों में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के कला स्टूडियो, अधिगम संसाधनों तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें कला शिक्षा के व्यावहारिक पक्ष, कौशल विकास तथा सृजनात्मक अभिव्यक्ति के महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। महाविद्यालय का वातावरण विद्यार्थियों को नवाचार एवं रचनात्मक सोच की ओर प्रेरित करता दिखाई दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे विद्यार्थियों को कक्षा शिक्षण से आगे बढ़कर वास्तविक अनुभवों से सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचियों एवं प्रतिभाओं को पहचानते हुए रचनात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष एलएमसी एवं सीएमओ (नॉर्थ), एसीएल संदीप सीरह ने विद्यार्थियों के इस शैक्षणिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अनुभवात्मक अधिगम विद्यार्थियों में नवाचार, सृजनात्मक सोच एवं आत्मविश्वास विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को विविध क्षेत्रों से परिचित कराने हेतु किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *