Latest News
मंदया गांव में सड़क सुविधा का अभाव, मरीजों और गर्भवती महिलाओं की जान पर बना रहता है खतरा डेढ़ किलोमीटर तक मरीजों को उठाकर ले जाने को मजबूर ग्रामीण, आजादी के वर्षों बाद भी सड़क का इंतजार गोयला पंचायत में 7 अगस्त को पशुपालकों के लिए जागरूकता एवं टीकाकरण शिविर मौत को दावत दे रही कुनिहार-कुन्नी सड़क! 300 मीटर गहरी खाई के ऊपर विभागीय लापरवाही, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा वादा निभाओ सरकार! पेंशनरों ने उठाई बकाया भुगतान की मांग, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर कानूनी कदम की चेतावनी विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत नागरिक चिकित्सालय अर्की जागरूकता कार्यक्रम सरकार ने वादा निभाया नहीं तो होगा आर-पार का होगा आंदोलन : पेंशनर्स महासंघ
Home » Uncategorized » अर्की महाविद्यालय में इग्नू की परीक्षाएं आरंभ

अर्की महाविद्यालय में इग्नू की परीक्षाएं आरंभ

Share:

अर्की:-

राजकीय महाविद्यालय अर्की में इस वर्ष से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा महाविद्यालय को विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के संचालन हेतु आधिकारिक परीक्षा केन्द्र के रूप में स्वीकृत किया गया है। इस स्वीकृति के फलस्वरूप 1 जून, 2026 से इग्नू की टर्म एंड परीक्षाएं राजकीय महाविद्यालय अर्की में सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं।
महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान परीक्षा सत्र में लगभग 200 विद्यार्थी विभिन्न इग्नू पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे हैं। परीक्षाएं इग्नू के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रतिदिन प्रातः एवं सायं सत्रों में आयोजित की जा रही हैं तथा परीक्षा संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
प्राचार्या ने बताया कि अर्की में इग्नू परीक्षा केन्द्र स्थापित होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अत्यधिक सुविधा प्राप्त हुई है। पूर्व में विद्यार्थियों को परीक्षाएं देने के लिए सोलन, शिमला अथवा बिलासपुर जैसे दूरस्थ केन्द्रों तक जाना पड़ता था, जिससे उन्हें समय और धन दोनों की अतिरिक्त व्यय वहन करना पड़ता था। अब स्थानीय स्तर पर परीक्षा केन्द्र उपलब्ध होने से विद्यार्थी सुविधाजनक एवं सहज वातावरण में अपनी परीक्षाएं दे पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह सुविधा अर्की तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगी तथा दूरस्थ शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। महाविद्यालय प्रशासन इग्नू द्वारा प्रदान किए गए इस अवसर के लिए आभार व्यक्त करता है तथा भविष्य में भी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *