Latest News
मंदया गांव में सड़क सुविधा का अभाव, मरीजों और गर्भवती महिलाओं की जान पर बना रहता है खतरा डेढ़ किलोमीटर तक मरीजों को उठाकर ले जाने को मजबूर ग्रामीण, आजादी के वर्षों बाद भी सड़क का इंतजार गोयला पंचायत में 7 अगस्त को पशुपालकों के लिए जागरूकता एवं टीकाकरण शिविर मौत को दावत दे रही कुनिहार-कुन्नी सड़क! 300 मीटर गहरी खाई के ऊपर विभागीय लापरवाही, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा वादा निभाओ सरकार! पेंशनरों ने उठाई बकाया भुगतान की मांग, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर कानूनी कदम की चेतावनी विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत नागरिक चिकित्सालय अर्की जागरूकता कार्यक्रम सरकार ने वादा निभाया नहीं तो होगा आर-पार का होगा आंदोलन : पेंशनर्स महासंघ
Home » Uncategorized » दाड़लाघाट में 17 जून को आयोजित होने वाली पारंपरिक कुश्ती (दंगल) की तैयारियों पर विस्तार से हुई चर्चा

दाड़लाघाट में 17 जून को आयोजित होने वाली पारंपरिक कुश्ती (दंगल) की तैयारियों पर विस्तार से हुई चर्चा

Share:

दाड़लाघाट:- दाड़लाघाट में पारंपरिक मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों को और अधिक व्यवस्थित एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से पंचायत सभागार दाड़लाघाट में मेला कमेटी एवं पंचायत दाड़लाघाट की सयुंक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कमेटी के पुनर्गठन, कार्यकारिणी के विस्तार तथा आगामी 17 जून को आयोजित होने वाले पारंपरिक कुश्ती (दंगल) की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत प्रधान श्याम सिंह चौधरी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके तहत सुरेन्द्र को प्रधान, नरेश को उपप्रधान, पुष्पेंद्र को सचिव, कमल कोंडल को कोषाध्यक्ष, भगतराम को सह-कोषाध्यक्ष तथा राज कुमार को मुख्य सलाहकार चुना गया। इसके अलावा नरेश, खेमराज, जयदेव ठाकुर (जेडी), ओमप्रकाश, मनीष शुक्ला, संजय, संतराम, हेमराज, तीर्थ राम, यागेश, नीरज, वीरेंद्र कुमार, संजय ठाकुर, विकास और हेमंत को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद आगामी 17 जून को दाड़लाघाट में आयोजित होने वाले पारंपरिक दंगल, दशहरा उत्सव मेला तथा अन्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श करते हुए सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपने पर भी सहमति बनी। साथ ही क्षेत्रवासियों से आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग और सहभागिता का आह्वान किया गया। बैठक में पूर्व प्रधानों, उपप्रधानों, स्थानीय लोगों और क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *