Latest News
मंदया गांव में सड़क सुविधा का अभाव, मरीजों और गर्भवती महिलाओं की जान पर बना रहता है खतरा डेढ़ किलोमीटर तक मरीजों को उठाकर ले जाने को मजबूर ग्रामीण, आजादी के वर्षों बाद भी सड़क का इंतजार गोयला पंचायत में 7 अगस्त को पशुपालकों के लिए जागरूकता एवं टीकाकरण शिविर मौत को दावत दे रही कुनिहार-कुन्नी सड़क! 300 मीटर गहरी खाई के ऊपर विभागीय लापरवाही, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा वादा निभाओ सरकार! पेंशनरों ने उठाई बकाया भुगतान की मांग, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर कानूनी कदम की चेतावनी विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत नागरिक चिकित्सालय अर्की जागरूकता कार्यक्रम सरकार ने वादा निभाया नहीं तो होगा आर-पार का होगा आंदोलन : पेंशनर्स महासंघ
Home » Uncategorized » नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) सीता राम ठाकुर ने शपथ ग्रहण से पहले ही की विकास कार्यों की शुरुआत

नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) सीता राम ठाकुर ने शपथ ग्रहण से पहले ही की विकास कार्यों की शुरुआत

Share:

दाड़लाघाट:-कुनिहार विकास खंड की दूरदराज क्षेत्र के मांगल वार्ड से नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) सीता राम ठाकुर ने शपथ ग्रहण से पहले ही विकास कार्यों की शुरुआत कर दी है। उन्होंने गांव पडयार के नेवड़ी क्षेत्र को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए अपनी स्वेच्छा से जेसीबी और टिपर उपलब्ध करवाकर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। सड़क निर्माण कार्य में ग्रामीण महेंद्र लाल, सुरेश कुमार, लेख राम, निरंजन राम, बबलू, लाली जग्गा, धनी राम तथा बलदेव सहित अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए नव निर्वाचित बीडीसी सदस्य सीता राम ठाकुर का धन्यवाद करते हुए खुशी जताई। इस अवसर पर सीता राम ठाकुर ने ग्राम पंचायत मांगल, बेरल और बागा करोग की समस्त जनता का चुनाव में दिए गए समर्थन और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं और आशाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देकर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *